
मुंबईः टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. अनुपमा टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शोज में से एक है, जो जब से टेलीकास्ट हुआ है टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. सीरियल में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) लीड रोल में हैं. लेकिन, सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक को लेकर यूजर अब सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. सीरियल को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.
अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो छोटी अनु की वजह से अनुज अनुपमा को छोड़ देता है और माया के पास चला जाता है. वह अनुपमा को कहता है कि उसकी खुशी छोटी अनु और माया के साथ मुंबई में है. ये सुनते ही अनुपमा टूट जाती है. इसके बाद वह तय करती है कि वह अनुज का इंतजार नहीं करेगी. वह अब सब पीछे छोड़कर आगे बढ़ेगी. यही नहीं, वह घर में सबको ये तक कह देती है कि अब कोई भी उसके सामने अनुज का नाम नहीं लेगा ना ही उसे कॉल करेगा.
अनुपमा का ये रूप देखकर वनराज, बरखा, बा सभी हैरान रह जाते हैं. लेकिन, सीरियल का ये ट्रैक यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है. यूजर अनुपमा को ‘सेल्फिश’ बता रहे हैं. सीरियल के फैंस का कहना है कि मेकर्स को अनुज के किरदार को प्रॉपर क्लोजर देने की जरूरत है. यही नहीं, फैंस को सीरियल के द्वारा दिए जा रहे मैसेज से भी दिक्कत है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anupamaa, Entertainment, Rupali Ganguly
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:40 IST








