Taste of Indore: ये है दादी नान का जिम वाल पिज्जा, स्वाद और सेहत का डबल डोज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिलाष मिश्रा/इंदौर. आज तक आपने कई तरह के पिज्जा खाए होंगे.पर क्या आपने कभी दादी नानी का सुपरहेल्दी जिम वाला पिज्जा खाया है. जी हां, सही सुना आपने ये दादी नानी का सुपर हेल्दी जिम वाला पिज़्ज़ा इंदौर में बनाया जाता है. इस पिज़्ज़ा में है ढेर सारेड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, किसमिस, चारोली, पिस्ता और भी बहुत कुछ डाला जाता है.

आजकल पेरेंट्स सेहत को देखते हुए बच्चों को पिज्जा खाने से मना करते हैं. लेकिन अब इस पिज्जा को देखकर परिवार के लोग भी बच्चों को पिज्जा खाने से नहीं रोकने वाले हैं.क्योंकि यह पिज्जा है सुपर हेल्दी.

ये है हेल्दी पिज्जा
दुकान के संचालक योगेश गोड़ ने बताया कि यह पिज्जा हम पिछले तीन-चार महीनों से बना रहे हैं, जिसका बेहद अच्छा रिस्पांस हमें मिल रहा है. अधिकतर जिम जाने वाले बच्चे इसे बहुत लाइक कर रहे हैं. क्योंकि यह पिज्जा उन्हें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है.जिससे उनकी बॉडी हेल्दी रहती है.साथ ही ऐसे छोटे बच्चे जिन्हें पेरेंट्स पिज्जा खाने से रोकते थे.वे भी अब खुशी खुशी हमारी दुकान पर आकर परिवार सहित पिज्जा खाते हैं. इस पिज़्ज़ा को हमने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बनाया है.

स्वाद है लाजवाब
हर उम्र के लोगों को पिज्जा बहुत पसंद आता है. मार्केट में पिज़्ज़ा की बहुत ज्यादा डिमांड है. पर पिज्जा को सेहत के नजरिये से अच्छा नहीं माना जाता. लेकिन पिज्जा के दीवानों को अब सेहत को लेकर निराश होने की जरूरत नहीं है. दुकानदार ने कहा, ‘हमारा पिज़्ज़ा आपके टेस्ट और सेहत दोनों का ख्याल रखता है. जिसका रेट मात्र 160 रुपये है. दुकान के ग्राहक विजय पटेल ने बताया की वे नियमित रूप से यह पिज्जा खाते हैं. क्योंकि इससे प्रोटीन मिलता है और साथ ही यह टेस्ट में भी बहुत उम्दा है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे