
हाइलाइट्स
लव जिहाद मामले में एक महिला सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार.
यूपी के बुलंदशहर की महिला प्रीति ने तुरकौलिया थाना में दर्ज कराई थी FIR.
दुबई ले जाकर धर्म परिवर्तन कर की थी शादी, चार साल के बाद दिया धोखा.
मोतिहारी. प्यार में धर्म और परिवार को गंवा चुकी प्रीति नाम की हिंदू महिला पूर्वी चंपारण में अपने मुस्लिम पति के घर पर लगातार लगातार धरना पर बैठी है. इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के माता पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, कथित लव जिहाद का आरोपी पति और इस मामले का मुख्य आरोपी तालिक रेजा फरार होने में सफल रहा है. (फोटो – मुकेश सिन्हा)
बता दें कि तुरकौलिया थाना के सेमरा बेलवतिया गांव में धरना देने के साथ ही पीड़ित महिला ने धोखेबाज पति तालिक रेजा सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इस मामले में तुरकौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, महिला बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से तुरकौलिया के सेमरा बेलवतिया गांव में अपने धोखेबाज पति की तलाश करती पहुंची थी. इसके बाद से ही वह पति तालिक रेजा के घर के बाहर अपने हक के लिए धरना दे रही है.
महिला के गांव में पहुंचने और अपनी पूरी आपबीती से गांव के लोगों को वाकिफ कराने के बाद गांव में हंगामा मच गया है. सभी की जुबान पर ग्रामीण युवक के राजसी तौर तरीके और महिला के साथ धोखेबाजी की चर्चा है. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी महिला प्रीति कुमारी से सेमरा बेलवतिया गांव निवासी तालिक रेजा ने प्यार किया. प्यार परवान पर चढ़ा तब तक तालिक दुबई कमाने चला गया. वहां से तालिक ने वीजा बनवाकर प्रीति को दुबई बुला लिया. इसके बाद दुबई में ही प्रीति का धर्म परिवतन करवाकर हिंदू धर्म से इस्लाम धर्म कबूल कराकर शादी रचा ली.
आपके शहर से (पटना)
धर्म परिवर्तन और निकाह के कागजात प्रीति के पास मौजूद हैं. चार सालों तक बतौर पति पत्नी रहने के बाद तालिक रेजा ने प्रीति को धोखा देकर उसके सारे कागजातों को लेकर दुबई से अपने गांव सेमरा बेलबतिया आ गया. तालिक रेजा के भारत आने और फिर सम्पर्क तोड़ लेने से प्रीति परेशान हो गई. इस बीच सभी कागजातों को फिर से बनवाकर प्रीति घर बुलंदशहर पहुंची. जहां से प्रीति पति तालिक रेजा के घर का पता लगाते हुए बुधवार की शाम सेमरा बेलबतिया पहुंची. यहां पहुंचने पर प्रीति को जानकारी मिली कि उसका पति तालिक रेजा दूसरी शादी रचा ली है. साथ ही घर में प्रवेश नहीं देने पर प्रीति बुधवार की सुबह से ही पति के घर के दरवाजे पर धरना पर बैठी है.
इसके साथ ही प्रीति ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर पति तालिक रेजा, पति के पिता मां और दो भाइयों को आरोपी बनाया है. तुरकौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति के पिता मां और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति तालिक रेजा फरार होने में सफल रहा है. सदर एएसपी राज ने बताया कि बुलंदशहर की महिला ने तुरकौलिया थाना में सेमरा बेलवतिया गांव के तालिक रेजा सहित पांच परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पति तालिक रेजा फरार है जिसे गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Love jihad, Motihari news, UP Love Jihad Case
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:16 IST








