Train Alert! अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के कोच में बदलाव, पढ़ें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. अहमदाबाद जाने वाले दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों के लिए काम की खबर है, क्योंकि इस स्पेशल ट्रेन के कोच में बदलाव किया गया है. भारतीय रेल की ओर से अहमदाबाद दरभंगा रूट पर चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के कोच में बदलाव किया गया है.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें दरभंगा से अहमदाबाद और अहमदाबाद से दरभंगा, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू और अहमदाबाद-समस्तीपुर ट्रेन शामिल है. इनके कोच में बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कदम उठाए जाते रहे हैं. इससे पूर्व भी भारतीय रेल की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई सारी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी किया जा रहा है. समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने से यात्रियों को सुगम यात्रा करने का एहसास भी हो रहा है.

सीपीआरओ ने बताया कि सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-जयपुर के रास्ते अहमदाबाद और दरभंगा के मध्य में चलाई जा रही 09421 / 09422, अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल और मुजफफ्रपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते संचालित की जा रही 09413 / 09414, अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के कोच संयोजन में 22 मई 2023 और उसके बाद की तिथियों से बदलाव किया गया है. संशोधित कोच संरचना के अनुसार 09421 / 09422 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल और 09413 / 09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 4 कोच के बादले 3 कोच और साधारण श्रेणी के 2 कोच के बदले 3 कोच लगेंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे