IPL 2023 Points Table: RR बड़ी छलांग लगाकर टॉप-3 में, KKR की हार से RCB को फायदा, पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

IPL 2023 के पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव
केकेआर की प्लेऑफ की राह हुई बड़ी मुश्किल

IPL 2023 Updated Points Table: आईपीएल 2023 में 11 मई (गुरुवार) तक लीग स्टेज के 70 में से 56 मैच पूरे हो चुके हैं. लेकिन, अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है. डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर है. एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने भी शान से टॉप-3 में एंट्री कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 150 रन के टारगेट को 41 गेंद रहते 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था. इस जीत के कारण रॉयल्स का नेट रन रेट भी काफी बेहतर हो गया और टीम पांचवें स्थान से सीधे तीसरे पर पहुंच गई. इस वजह से मुंबई इंडियंस को चौथे और लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवें पायदान पर आना पड़ा.

अब राजस्थान के 12 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं. उसका नेट रन रेट (0.633) हो गया, जो दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स (0.493) से भी बेहतर है. मुंबई इंडियंस के भी 11 मैच से राजस्थान के बराबर 12 अंक हैं. पर नेट रन रेट (-0.255) होने के कारण मुंबई चौथे स्थान पर है.

टीम इंडिया को मिला सहवाग जैसा खूंखार बैटर, दोहरा शतक ठोकने वालों की उड़ी नींद, अब तो समझो वर्ल्ड कप पक्का!

केकेआर की प्लेऑफ की राह मुश्किल
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स से मैच हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स एक स्थान नीचे लुढ़ककर छठे से 7वें स्थान पर आ गई है. केकेआर की हार का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फायदा हुआ और वो एक स्थान ऊपर आ गई है. फिलहाल आरसीबी छठे स्थान पर है. 3 टीमों बैंगलोर, कोलकाता और पंजाब के एक बराबर 10 अंक हैं. एक हार से केकेआर को बड़ा नुकसान है. उसके 12 मैच से 10 अंक हैं और अधिकतम वो 14 अंक तक पहुंच सकता है. जबकि पंजाब किंग्स और बैंगलोर के 3-3 मैच मैच हैं. यानी अधिकतम दोनों टीमें 6 अंक और हासिल कर ससकती हैं और 16 अंक तक पहुंच सकती है.

13 गेंद में फिफ्टी…पहले ओवर में 26 रन, यशस्वी ने लगाए रिकॉर्ड के ढेर, बस युवराज आगे, कोहली की हुई बराबरी

ऐसे में केकेआर की प्लेऑफ की राह एक हार से मुश्किल हो गई है. अब कोलकाता को अपने बाकी बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, Ipl points table, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, RR vs KKR

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे