जब नेहरू पीएम थे तब ‘प्लेबॉय’ ने छापा लंबा इंटरव्यू, सरकार ने क्यों इसे कहा फर्जी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

“प्लेबॉय” ने अक्टूबर 1963 के अंक में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री नेहरू का इंटरव्यू छापा, जिसे भारत ने गैर आधिकारिक बताया
तब “प्लेबॉय” मैगजीन भारत में प्रतिबंधित थी और लोगों ने इसे स्मगल करके ऊंचे दामों में चुपचाप मंगवाया

“प्लेबॉय” मैगजीन अपनी विषय सामग्री और चित्रों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चित रही. एक जमाने में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली पत्रिकाओं में भी शुमार हुई. मैगजीन के हर अंक में एक गंभीर और लंबा इंटरव्यू प्रकाशित किया जाता था, जो दुनिया के मशहूर लोगों का होता था. इसी मैगजीन ने जब पहली बार भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इंटरव्यू छापा तो विवाद हो गया. अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार ने तुरंत इसका खंडन किया कि नेहरू ने “प्लेबॉय” को कोई इंटरव्यू दिया था. उन्होंने इसे फर्जी बताया.

कुछ दिनों पहले इस मैगजीन ने जब फ्रांसीसी महिला मंत्री मर्लिन शिएपा का उत्तेजक फोटो कवर पर छापा तो पूरी दुनिया में तहलका मच गया था. “प्लेबॉय” एक अमेरिकी लाइफस्टाइल और मनोरंजन पत्रिका है, जिसकी स्थापना हग हेफ़नर द्वारा शिकागो में 1953 में की गयी थी.

“प्लेबॉय” में छपने वाला लंबा इंटरव्यू हमेशा ही चर्चित रहता आया है. इसे गंभीर भी माना जाता रहा है. तब भी लोग इस पर इस पत्रिका को लेकर नाक-भौं सिकोड़ते हैं क्योंकि ये उत्तेजक चित्रों के साथ उसी तरह की सामग्री भी पूरी पत्रिका में परोसती रही है.

प्लेबॉय में दुनिया की बड़ी शख्सियतों के इंटरव्यू 
“प्लेबॉय” सबसे पहले 1962 में दुनिया की बड़ी शख्सियतों का लंबा इंटरव्यू प्रकाशित करना शुरू किया. इसमें मैल्कॉम एक्स, फिदेल कास्त्रो, द बीटल्स, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, जिमी हॉफा, जॉर्ज वालेस, हेनरी मिलर और कैसिसस क्ले जैसी हस्तियों के साक्षात्कार प्रकाशित हुए. पत्रिका ने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के भी इंटरव्यू किए.

प्लेबॉय के अक्टूबर 1963 के अंक में नेहरू का जो इंटरव्यू प्रकाशित हुआ, उसका पहले पेज ये है. तब ये मैगजीन भारत में प्रतिबंधित थी. भारत सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर नेहरू द्वारा ऐसे इंटरव्यू को देने का खंडन किया. (फाइल फोटो)

राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर नेहरू पहले थे
कई लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्लेबॉय के विवादास्पद पन्नों में आने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष कास्त्रो या कार्टर नहीं थे, बल्कि भारत के पहले प्रधान मंत्री और सबसे प्रमुख संस्थापक पिता जवाहरलाल नेहरू थे. फोर्ब्स ने अपने एक लेख में इससे संबंधित सामग्री प्रकाशित की थी. बाद में कई और जगह इसी तरह की चीजें प्रकाशित हुईं.

क्या था इस इंटरव्यू में 
अक्टूबर 1963 के अपने अंक में, प्लेबॉय ने नेहरू के साथ एक बड़ा साक्षात्कार किया, जिसकी हेडिंग थी, “आधुनिक भारत के आर्किटैक्ट से बेलाग बातचीत.” इसमें, नेहरू ने परमाणु हथियारों पर अपने विचार, लोकतंत्र में निहित कमजोरियों, शीत युद्ध की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, समाज पर भौतिकवाद के प्रभाव, विश्व धर्म, विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि और तेजी से विकसित हो रही दुनिया में भारत के भविष्य जैसी बातों पर अपना दृष्टिकोण पेश किया.

नेहरू का ये इंटरव्यू दरअसल किसी पत्रकार द्वारा उनके भाषणों, विचारों और खबरों के आधार पर बनाया गया था. (file photo)

भारतीय दूतावास ने कहा ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं हुआ
साक्षात्कार गंभीर था, इसकी सामग्री में कुछ भी विवादित नहीं था. पत्रिका के इसी अंक में पृष्ठ 3 पर इसके “संपादक का नोट” था, जिसमें कहा गया था, “बाकी पत्रिका के प्रेस में जाने के बाद, हमें वाशिंगटन में भारतीय दूतावास से यह पता चला कि प्रधानमंत्री नेहरू के साथ हमारा साक्षात्कार आधिकारिक नहीं था. ये उनसे व्यक्तिगत मुलाकात में बातचीत के जरिए बिना जानकारी बनाया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के कई वर्षों में विभिन्न भाषणों, बयानों, घोषणाओं को मिलाकर दे दिया गया है.

भारतीय दूतावास ने दावा किया कि प्लेबॉय के साथ प्रधानमंत्री नेहरू का साक्षात्कार कभी हुआ ही नहीं बल्कि, जिस पत्रकार ने कथित रूप से इसे लेने का दावा किया, उसने केवल उनके पुराने भाषणों का सहारा लिया और इसे विशेष मूल साक्षात्कार के रूप में प्रस्तुत कर दिया. सही बात यही है कि नेहरू से मैगजीन आधिकारिक तौर पर कोई इंटरव्यू किया ही नहीं.

प्लेबॉय के संपादक ने नोट में क्या लिखा
प्लेबॉय के संपादक के अपने उसी नोट में आगे लिखा, हालांकि भारतीय दूतावास इसका खंडन कर रहा है लेकिन ये साक्षात्कार हमें एक जाने-माने पत्रकार के जरिए मिला. लिहाजा हमारे लिए इसकी वैधता पर संदेह करने का कोई कारण नहीं था. इसी वजह से हमने इसे एक व्यक्तिगत साक्षात्कार के रूप में अच्छी नीयत से प्रकाशित किया.”

बाद में प्लेबॉय ने राजीव गांधी के साथ भी ऐसा ही किया. जब वह प्रधानमंत्री थे तो एक विदेशी पत्रकार ने उनसे इंटरव्यू किया लेकिन ये बताया कि वो किसी और मैगजीन के लिए इंटरव्यू कर रहा है बाद में ये प्लेबॉय में प्रकाशित हुआ. (फाइल फोटो)

तब ये मैगजीन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकी
बेशक नेहरू के इस इंटरव्यू पर विवाद हो गया और अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास और सरकार ने इसका भरपूर खंडन किया लेकिन ये इंटरव्यू “प्लेबॉय” मैगजीन के अक्टूबर 1963 के अंक में प्रकाशित हुआ. तब ये मैगजीन भारत में प्रतिबंधित थी. लेकिन दुनियाभर में ये सबसे ज्यादा बिकने वाला अंक बन गया. तब भारत में “प्लेबॉय” मैगजीन के ये अंक तस्करी के जरिए आए. उनकी कीमत मूल कीमत से 30 गुना ज्यादा थी.

बाद में राजीव गांधी के साथ भी ऐसा ही हुआ
हालांकि कुछ ऐसा ही उसके बाद नेहरू के नाती और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ भी हुआ. “प्लेबॉय” ने उनका भी साक्षात्कार प्रकाशित किया. जिस पर पीएमओ ने तुरंत इस इंटरव्यू पर कहा कि बगैर उनकी जानकारी के ये इंटरव्यू लिया गया, जो पत्रकार इंटरव्यू लेने आया था, उसने ये नहीं बताया था कि ये इंटरव्यू “प्लेबॉय” मैगजीन के लिए है. उस साक्षात्कार ने पूरे भारत में काफी विवाद भी पैदा किया.

Tags: Jawahar Lal Nehru, Jawaharlal Nehru, Pandit Jawaharlal Nehru, PM Nehru

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे