
नई दिल्ली. एलन मस्क को आखिरकार टि्वटर संभालने के लिए कोई ‘इंसान’ मिल ही गया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट के जरिये बताया कि जल्द ही कंपनी को नया सीईओ मिल जाएगा. मस्क ने बीते साल अक्टूबर में टि्वटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था. इसके बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को तत्काल तौर पर बाहर का रास्ता दिखा गया था. इसके बाद से ही कंपनी को नए सीईओ की तलाश थी, जो अब लगभग पूरी हो गई है.
मस्क ने टि्वटर पर बताया कि 6 सप्ताह के भीतर कंपनी के नए सीईओ को ज्वाइन करना है. वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, नया चेहरा एनबीसीयूनिवर्सल (NBCUniversal) की एग्जीक्यूटिव लिंडा यासरिनो हैं. वे जल्द ही टि्वटर के सीईओ का पद संभालेगी. मस्क ने टि्वटर पर बताया कि अब वे खुद को एक नए रोल में रखने जा रहे हैं. मस्क अब टि्वटर के चीफ टेक्नोलॉजिस्ट होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Elon Musk, Social media, Twitter, Twitter Account, Twitter war
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 08:06 IST








