
रिपोर्ट : रामकुमार नायक
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में इन दिनों भूत की चर्चा है. यहां रात के समय लड़की के हंसने की डरावनी आवाज आ रही है. हॉस्टल में जाकर देखने पर कोई दिखाई नहीं देता है. पिछले दिनों यहां जांच के लिए पुलिस टीम भी पहुंची थी. उनकी मौजूदगी में भी हंसने की आवाजें आती रहीं. यह विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. यास्मीन खान ने इसे अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की छानबीन करने के बाद ब्वॉयज हॉस्टल में भूत-प्रेत के संबंध में वायरल वीडियो महज एक भ्रम साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे अफवाह से बचते हुए हॉस्टल में बिना डर एवं भय के रह सकते हैं. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी सूचित कर दिया गया है.
शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद के हॉस्टल मे 54 विद्यार्थी रहते है. अभी गर्मी की छुट्टी होने पर अधिकतर विद्यार्थी घर चले गए हैं. जिस दिन ये घटना हुआ उस दिन हॉस्टल मे 5-6 विद्यार्थी ही थे. हॉस्टल में डरावनी आवाजें आने की बात कहते हुए छात्रों ने प्रबंधन से शिकायत की थी. वहीं डरे छात्रों ने हॉस्टल भी खाली कर दिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ. वीडियो में पुलिस की डायल 112 की टीम हॉस्टल के अंदर घुसती नजर आ रही है. वहीं डरावनी आवाजें भी वीडियो में सुनाई दे रही हैं.
पुलिस ने भी इस मामले में जांच की है. महासमुंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने कहा, ‘इसकी सूचना मिली तो हमारी पुलिस टीम हॉस्टल में गई. जिस परिसर से आवाज आ रही थी उस परिसर में महज 5-6 छात्र थे. हालांकि उस कमरे में एक टीवी और एक स्पीकर भी था जिसे ब्लूटूथ के माध्यम से जोड़ा जा सकता था.’ ऐसे में संभावनाएं हैं कि किसी शरारती तत्त्व ने जानबूझकर ब्लूटूथ स्पीकर के जरिए इन आवाजों को प्ले किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ghost Stories, Mahasamund News, Viral video news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 07:59 IST








