रात की बची आलू की सब्जी से बनाएं टेस्टी पराठे, मिलेगा लाजवाब स्वाद, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लगभग सभी घरों में कभी न कभी रात की सब्जी बच जाती है.
बची आलू की सब्जी से टेस्टी पराठा तैयार किया जा सकता है.

How to make Leftover Aloo Sabji Paratha: रात की बची आलू की सब्जी से टेस्टी पराठा बनाया जा सकता है. लगभग सभी घरों में कभी न कभी ऐसा मौका आता ही है जब रात की बची सब्जी अगले दिन कैरी फॉर्वर्ड हो जाती है. ऐसे में कई बार ये समझ नहीं आता कि बची सब्जी का क्या किया जाए, कुछ लोग तो इसे मजबूरी में फेंक देते हैं, लेकिन आप चाहें तो रात की बची आलू की सब्जी से टेस्टी पराठा बना सकते हैं. जो भी इस पराठे को खाएगा वो दोबारा मांगे बिना नहीं रह सकेगा. बची आलू की सब्जी से टेस्टी पराठा बनाना बेहद आसान है और ये रेसिपी मिनटों में ही तैयार हो जाती है.

आपके साथ भी अगर ऐसा हो गया है कि रात में आलू की रसेदार या सूखी सब्जी बच गई है तो परेशान होने के बजाय उससे टेस्टी पराठा तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बची आलू की सब्जी से पराठा तैयार करने की आसान विधि.

इसे भी पढ़ें: गुजरात का फेमस घुघरा सैंडिवच करें ट्राई, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेगे, आसान है रेसिपी

बची आलू की सब्जी से पराठा बनाने के लिए सामग्री
बची हुई आलू की सब्जी – 1 कटोरी
आटा – 1 कटोरी
अजवाइन – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

बची आलू की सब्जी से पराठा बनाने की विधि
बची हुई आलू की रसेदार सब्जी से पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी थाली में आटा लें और उसमें चुटकीभर नमक डालकर मिक्स कर दें. इसके बाद आटे में अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर भी मिला लें. अब आटे में रात की बची आलू की सब्जी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए आटा गूंथ लें. जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे करते हुए आटे में पानी भी मिलाते जाएं और सॉफ्ट आटा तैयार कर लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.

कुछ देर बाद आटा लें और उसे एक बार और गूथें. इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां बना लें और एक लोई को समतल जगह पर रखकर गोल बेलें. इस दौरान एक नॉनस्टिक तवे को गैस पर रखकर गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला दें. अब बेला हुआ पराठा तवे पर डालें और कुछ देर तक सेकें. इसके बाद पराठे के कोनों पर थोड़ा सा तेल डालें और पराठा पलटकर सेकें.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में खट्टे-मीठे दही भल्लों का उठाएं लुत्फ, ताज़गी से भर देगा ज़ायका, आसानी से घर पर करें तैयार

कुछ सेकंड बाद पराठे के ऊपरी हिस्से में चम्मच से थोड़ा सा तेल लगाएं. अब पराठे को पलट पलटकर तब तक सेकें जब तक कि पराठा दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद पराठे को एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी लोइयों से पराठे तैयार कर लें. अब बची आलू की सब्जी से तैयार पराठों को टमाटर सॉस या चटनी के साथ परोसें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे