
नई दिल्ली. फिल्मों की दुनिया की ‘मोना डार्लिंग’ तो आपको याद ही होगी. कभी बड़े पर्दे पर सास बन, तो कभी ननद बन घर में हंगामा मचाने वाली एक्ट्रेस बिंदु ने फिल्मों में वैंप के किरदार को एक नई तरह से परिभाषित किया है. अब ये एक्ट्रेस भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हो चुकी हैं, लेकिन अपने 40 साल के करियर में ये एक्ट्रेस अनगिनत फिल्मों में वैंप का किरदार अदा कर चुकी हैं. बिंदु ने बहुत कम उम्र में ही घर संभालने के लिए मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी.
1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ में ‘मोना डार्लिंग’ बन बिंदु ने फिल्मों की दुनिया में अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ दी. लेकिन बहुत कम लोग ही इस बात से वाकिफ हैं कि पर्दे पर वैम्प बन सबको परेशान करने वाली इस एक्ट्रेस की असल जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही है. आज आपको बड़े पर्दे की इस जानी- मानी वैम्प की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं.
पड़ोसी को बनाया हमसफर-
बिंदु केवल 15 साल की ही थीं जब उन्हें उनके पड़ोसी चंपक लाल जावेरी से प्यार हो गया था. दोनों की उम्र में तकरीबन पांच साल का अंतर था. एक्ट्रेस का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने सबके खिलाफ जाकर अपनी दिल की आवाज सुनी. बिंदु ने महज 18 साल की उम्र में ही अपने पड़ोसी से शादी कर ली थी.
छुपाकर रखी शादी-
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भनक तक नहीं थी कि वह शादीशुदा हैं. सालों तक बिंदु ने किसी को इस बात की खबर भी नहीं होने दी. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लगता था कि उनकी शादी से उनके काम का कुछ लेना- देना नहीं है जिस वजह से सालों तक उन्होंने अपनी शादी की बात नहीं बताई.
पति ने किया पूरा सपोर्ट-
अपने पति के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें फिल्म ‘दो रास्ते’ का ऑफर मिला था, तो उनके पति ने उनसे पूछा था कि उन्हें काम करने की क्या जरूरत है. बिंदु ने आगे बताया था कि उनके पति ने कहा था कि उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि बिंदु एक्टिंग जारी रखना चाहती हैं, तो उन्होंने कभी एक्ट्रेस को मना नहीं किया, बल्कि हमेशा उनका समर्थन ही किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bindu, Bollywood actress
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 03:30 IST








