शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी होंगी नाराज, हो सकता है भारी धन का नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है
शुक्रवार के दिन घर को साफ सुथरा रखना चाहिए

Shukrawar Upay: सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है. उसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से घर में धन धान्य की वृद्धि होती है. इस दिन व्रत का भी विशेष महत्व होता है. जो भी भक्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत और पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ कामों को करने बचना चाहिए. नहीं तो धन धान्य का हानि हो सकती है. आइए भोपाल निवासी भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार से जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें शुक्रवार को नहीं करना चाहिए.

1.उधार के लेन-देन से बचें: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. यह मान्यता है कि इस दिन पैसे उधार देने या फिर लेने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इससे धन संपदा की हानि हो सकती है.

2.मांसाहार और अल्कोहल के सेवन से बचें: शुक्रवार के दिन मांसाहार नहीं करना चाहिए. साथ ही इस दिन अल्कोहल के सेवन से भी बचना चाहिए. शुक्रवार के दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए. अगर संभव हो तो ये आदत डाल लें कि शुक्रवार के दिन घर में सात्विक भोजन करेंगे. इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से घर में अशांति आती है.

इसे भी पढ़ें- गुरुवार को करें इन 5 मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु होंगे बेहद प्रसन्न, दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट

3.किसी को अपशब्द न कहें: शुक्रवार के दिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा या उन्हें अपशब्द कहने से बचना चाहिए. इस दिन गाली देने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं.

4.शक्कर देने की मनाही: मान्यता है कि शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है. हमारे जीवन में सुख और समृद्धि शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही है. शुक्र ग्रह कमजोर होंने पर सुख समृद्धि का नाश हो जाता है. इससे घर में दरिद्रता का वास होता है.

इसे भी पढ़ें- गुरुवार को विधि-विधान से करें साईं बाबा की पूजा, इस आरती को करने से होंगे बेहद प्रसन्न, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

5.घर को गंदा न करें: वैसे तो प्रत्येक दिन ही घर को साफ रखने चाहिए. लेकिन शुक्रवार को भूलकर भी घर में गंदगी नहीं करनी चाहिए. मान्यता है कि जिस घर में गंदगी होती है वहां लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है. मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है. इसलिए शुक्रवार को घर को साफ सुथरा रखें.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे