समुद्र में मिली 7 हजार साल पुरानी ऐसी चीज, जिसे हजम नहीं कर पा रहे वैज्ञानिक, उलझे सारे सवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

7000 Years Old Road Found Under Mediterranean Sea. जमीन पर रोड और में टनल तो आधुनिक ज़माने में काफी आम बात हो गयी है. लेकिन क्या आप अनुमान लगा सकते है कि हजारो साल पहले समुद्र में सड़क बनाई जा सकती है? जी हां ये सही बात है. अभी हाल में दक्षिणी क्रोएशिया के समंदर तट से कुछ दूर पर एक रोड मिली है और उन्होंने कहा है कि इसे 70-80 साल पहले नहीं बल्कि 7000 साल पहले बनाया गया है. ये सड़क भूमध्यसागर के एड्रियाटिक सागर में खोजा गया है.

क्या है रिपोर्ट में
रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी क्रोएशिया के तट के एड्रियाटिक सागर में समुद्र तल से करीब 4 से 5 मीटर नीचे ये सड़क खोजा गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये सड़क क्रोएशियाई द्वीप पर, प्रागैतिहासिक काल की हवार संस्कृति के डूबे बस्ती से जुड़ा हो सकता है. ये सड़क पत्थर के स्लैब से बनाई गई है, जो चार मीटर चौड़ा है. ये आवागमन में इस्तेमाल होता रहा होगा. लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि समंदर के अंदर इस सड़क के अवशेष कैसे बचे रह गए. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर जहां सड़क मिली है, वहां पर लहरों का प्रभाव काफी कम है और आसपास कई द्वीप भी मौजूद हैं. इसकी वजह से ये सड़क और इसके अवशेष आसानी से वैज्ञानिकों को मिल गए.

7000 हजार पुरानी है सड़क
ज़ादार क्रोएशिया यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने अपने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करके बताया कि कार्बन डेटिंग और पुरातत्व अभियानों से पता चला है कि ईसा से लगभग 4,900 साल पहले बसावट हुई थी और लोग इन सड़कों पर लगभग 7000 साल पहले से चलते आ रहे थे. 

ये भी पढ़ें- चीन की वार्निंग की अनदेखी कर हुई इमरान खान की गिरफ्तारी? पाकिस्तान को भुगतने होंगे परिणाम! जानें

नवपाषाण काल का हिस्सा है ये बस्ती
वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बताया कि इसका निर्माण नवपाषाण हवार कल्‍चर (Neolithic Hvar culture) के लोगों की देन हो सकती है. इस संस्कृति के लोग किसान और चरवाहे थे. ये तट के किनारे और आसपास के द्वीपों पर छोटे, अलग-थलग समुदायों में रहते थे. सोलाइन इस क्षेत्र में सबसे बड़े और सबसे अच्छी तरह से संरक्षित हवार संस्कृति स्थलों में से एक है. इस दौरान लोगों ने बस्ती और मोहल्लों से जुड़े स्ट्रक्चर तैयार किया होंगे और इसके बाद ही इस तरह की संरचनाएं बनी होगीं.

सोलाइन बस्तियां भी ग्रेडिना खाड़ी में मिली हैं.

सोलाईन बस्ती भी मिली
पुरातत्वविदों के एक गोताखोर समूह ने ग्रेडिना खाड़ी के मध्य भाग का निरीक्षण किया, जिसके बाद खुशी से झूम उठे. क्यूंकि, समुद्र तल से 4 से 5 मीटर अंदर सोलाइन बस्तियों की समूह मिली. शोधकर्ताओं ने फेसबुक पर सूचना शेयर किया. साइट पर नवपाषाण कलाकृतियां जैसे चकमक ब्लेड, पत्थर की कुल्हाड़ी और चक्की के टुकड़े भी पाए गए हैं.

Tags: Croatia, Researcher, Sea

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें