घर का दरवाजा तोड़कर महिला और पांच बेटियों पर हमले का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रेकिंग न्यूज़ |कौशाम्बी

कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के गरई गांव में दबंगों के हौसले बुलंद होने का आरोप सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी सरोज का आरोप है कि गांव के राजेंद्र, राजू और राजकुमार ने घर के दरवाजे पर लात मारकर कुंडी तोड़ दी और घर में घुसकर महिला व उसकी पांच बेटियों के साथ मारपीट की।

पीड़िता के मुताबिक, 8 नवंबर को कूड़ा फेंकने के विवाद में कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था। आरोप है कि अगले ही दिन 9 नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 10 नवंबर को भी वह पूरे दिन थाने में बैठी रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

अब सवाल यह है कि पांच बेटियों के साथ घर में अकेली रहने वाली महिला को आखिर कब मिलेगा न्याय? पुलिस अधिकारियों से पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार लगाई ।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे