दबंगों ने किसान की दो बिस्सा मिर्च की फसल काटकर की नष्ट, हजारों रुपये का नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सोभना गांव में दबंगों द्वारा किसान की मिर्च की फसल नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुरुवार रात खेत में पहुंचे कुछ लोगों ने करीब दो बिस्सा जमीन पर लगी मिर्च की फसल काटकर बर्बाद कर दी। इससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोभना गांव निवासी किसान राजेंद्र कुमार ने गंगा कछार में करीब दस बिस्सा जमीन पर मिर्च की खेती कर रखी है। गुरुवार रात गांव के कुछ दबंगों ने उनके खेत में पहुंचकर करीब दो बिस्सा जमीन पर लगी मिर्च के पौधों को काटकर नष्ट कर दिया। शुक्रवार सुबह जब किसान खेत पहुंचा तो फसल की हालत देखकर उसके होश उड़ गए।

पीड़ित किसान का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपित उसके खेत में बोई गई परवल की फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। लगातार फसल बर्बाद किए जाने से किसान परेशान है।

मामले में पीड़ित ने संदीपन घाट पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अनिल कुमार/ चायल

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें