पार्टी द्वारा दी गई पदेन जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से शत प्रतिशत निभाने का करूंगा प्रयास…. प्रेमचंद्र केसरवानी
कौशाम्बी–
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में 1 नवम्बर रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने मौजुद रहे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी को पार्टी का प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष घोषित किया। जैसे ही यह घोषणा हुई, पार्टी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से ताली बजाकर खुशी जताई। प्रेमचंद्र केसरवानी के प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी द्वारा मल्यार्पण कर और लड्डू खिलकर नियुक्ति प्रमाणपत्र सौपा गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रयागराज मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और धन्यवाद दिया। अपने संबोधन मे प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो पदेन जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरे मनोयोग से शत प्रतिशत निभाने की कोशिश करूंगा। कहा कि पार्टी के मिशन को पूरे प्रयागराज मण्डल में मजबूत करने और जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। आगे कहा कि मुझे इस पार्टी से जुड़े करीब 14 साल से अधिक समय हो चुका है। आगे कहा कि मैं आजीवन इसी पार्टी मे रहकर किसान, मजदूर, गरीब और आम जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने का काम करूंगा और पार्टी की किसानवाद की विचारधारा को मजबूत करूंगा। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी, युवा जिला उपाध्यक्ष रोहित सोनी, जिला सचिव भैरव प्रसाद गौतम, जिला सचिव भगवानदास वर्मा, जिला सचिव फूलचंद्र लोधी, ब्रजेश तिवारी, राम बहादुर यादव, राजेश गौतम, जुम्मन अली, आजम खान समेत कई लोग मौजूद रहे।








