कौशाम्बी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नवंबर यातायात माह का शुभारंभ किया गया। मंझनपुर कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

इस बार यातायात पुलिस के निशाने पर नाबालिग वाहन चालक, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले रहेंगे। इसके अलावा काली फिल्म लगी गाड़ियों और ट्रैक्टर पर सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा
Author: UP Headline
Views: 8








