-कौशाम्बी-थाना कौशाम्बी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेडरहा की रहने वाली गनेशिया देवी ने तहरीर दी थी कि खेत जाते समय 2 अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी नाक की सोने की पुल्ली नोच ली और मोटरसाइकिल से फरार हो गए. इस संबंध में थाना कौशाम्बी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना कौशाम्बी और एसओजी टीम ने दोमुंडा नहर की पुलिया के पास बिंदाव में आरोपियों की घेराबंदी की. खुद को घिरता देख आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगे, लेकिन बारिश के कारण फिसलकर गिर गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद फारुक पुत्र नईम अख्तर पुत्र स्व गरीबूद्दीन (निवासी: हकीमपुर खंतवा, थाना खखरेरू, जनपद फतेहपुर) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से सामान बरामद किया
-
- 02 अवैध देशी तमंचे (315 बोर)
- 02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
- 02 पीली धातु की नाक की पुल्ली
- बिना नंबर प्लेट की एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल
- पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे आसपास के जनपदों में घूम-घूम कर बुजुर्ग महिलाओं के साथ लूटपाट करते हैं.

- उन्होंने ही बताया ग्राम मेडरहा व ग्राम भैरवां में दो बुजुर्ग महिलाओं की नाक की पुल्ली लूटी थी घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेज दिया गया है, तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन व वीडियोग्राफी कराते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.








