कौशाम्बी–
कौशाम्बी में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,
बताया जा रहा है कि सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी विजिलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे थे।
परिजनों का आरोप है कि टीम के पहुंचने के बाद इंद्राज बिजली का तार निकालने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।
हादसे में इंद्राज की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने विजिलेंस टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, हाईवे पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार सफेद बोलेरो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे टीम की गाड़ी बताया जा रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच पड़ताल में जुट गई ।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जांच के बाद ही मौत की पूरी वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।
सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा कस्बे की बताई जा रहीं घटना ।
Author: Up Head Line
Views: 32








