कौशाम्बी में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी: मानदेय बढ़ाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की आवाज उठाई।

प्रदर्शन कर रहीं कार्यकत्रियों ने कहा कि वर्तमान में उन्हें करीब 12 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है, जो उनकी जिम्मेदारियों और काम के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। कार्यकत्रियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि वह गांव-गांव जाकर बच्चों और महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करती हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग किए जाने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कार्यकत्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।

अपनी मांगों को लेकर कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की मांग की।

कार्यकत्रियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया और मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मौजूदगी रही।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें