कौशाम्बी–
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), जनपद शाखा-कौशाम्बी के तत्वावधान में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को मंझनपुर ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने की।

बैठक में मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, महामंत्री जितेंद्र परमार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत बनाने तथा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मंझनपुर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने वाले पदाधिकारी
मंझनपुर ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया को रावेन्द्र (CHO), अजरेश पाण्डेय (CHO) एवं मानिंदर (लैब टेक्नीशियन) द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। उपस्थित सभी कर्मचारियों की सहमति एवं सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित मंझनपुर ब्लॉक कार्यकारिणी
1. ब्लॉक अध्यक्ष (पुरुष): घनश्याम पाल
2. ब्लॉक अध्यक्ष (महिला): संध्या शर्मा — CHO
3. ब्लॉक उपाध्यक्ष: मनी शंकर माथुर
4. महिला उपाध्यक्ष: अमिता देवी — स्टाफ नर्स
5. ब्लॉक महामंत्री: भानु यादव
6. मीडिया प्रभारी: रावेन्द्र — लैब टेक्नीशियन (L.T.)
7. कोषाध्यक्ष: रीता देवी — ANM
कौशाम्बी के प्रत्येक ब्लॉक में गठित होगी कार्यकारिणी
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं संविदा कर्मचारियों के हितों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से कौशाम्बी जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा।
इस पहल से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनपद के सभी ब्लॉकों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान एवं हितों की रक्षा के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया जा सकेगा।

जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

बैठक में बड़ी संख्या में CHO, ANM, स्टाफ नर्स एवं लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन का समर्थन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।









