कौशाम्बी–
पुलिस लाइन कौशाम्बी में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

मेडिकल कैंप के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पुलिस कर्मियों तथा उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच करते हुए चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सकीय सुझाव दिए गए।

मेडिकल कैंप में उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की प्रकृति को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं शारीरिक-मानसिक फिटनेस का विशेष महत्व है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।मेडिकल कैंप के माध्यम से पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।









