चायल दंगल में आकाश टेंवा का जलवा, फाइनल जीतकर बने चैंपियन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशांबी न्यूज
चायल कस्बे में आयोजित इनामी दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को अखाड़े में रोमांचक मुकाबलों की धूम रही। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दमदार दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे दिन अखाड़े के आसपास दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही और हर मुकाबले पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही।


दंगल में विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले लंबे समय तक चले, जिनमें पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। प्रतियोगिता में मोहम्मद तारिक ने प्रथम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। दिन का सबसे आकर्षक मुकाबला कौशांबी के आकाश टेंवा और फाफामऊ के तूफानी के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए शानदार दांव-पेच आजमाए, जिससे दर्शकों में रोमांच बना रहा। फाइनल मुकाबले में आकाश टेंवा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। दंगल में शामिल अन्य पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। आयोजन स्थल पर दंगल कमेटी एवं संचालक सुदामा डेयरी की ओर से व्यवस्थाएं की गई थीं।

संचालन में कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान गोलू केसरवानी, मोनू केसरवानी, सुमरा अहमद, ऊधौ सोनकर, चंद्रशेखर गौतम, रामकरन, मोहम्मद तारिक, रामलाल, महेश यादव, सिपाही यादव, वंश केसरवानी और दीपक यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें