स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी एक स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। खेत में कार खड़ी होने और उसके अंदर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई है। युवक का शव कार के अंदर किस परिस्थिति में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस फिलहाल हत्या समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की मौत के पीछे क्या वजह रही और वह मोहम्मदपुर गांव के खेत तक कैसे पहुंचा, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल और कार से जुड़े साक्ष्यों को खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें