कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, कटी हुई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की बाइकों को अषाढ़ा चौराहे के पास एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में तब्दील कर दिया जाता था। बाद में इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।









