पटाखा फैक्ट्री में ऐसा धमाका कि दहल उठा मनौरी, 11 मौतों से मचा कोहराम, कई मकान जमींदोज

कौशाम्बी–

यूपी के कौशाम्बी में महमूदपुर मनौरी में सोमवार सुबह हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पिपरी थाना क्षेत्र में प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा पर करीब 11 बजे पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना भयावह था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास के कई मकान जमींदोज हो गए, जबकि दर्जनों मकानों में दरारें पड़ गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और एसपी सत्यनारायण प्रजापत घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रयागराज के आईजी, कमिश्नर और एसपी समेत दोनों जिलों के कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची।

मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए दर्जनों जेसीबी मशीनों को मौके पर लगाया गया। पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमों ने घंटों अभियान चलाकर मलबा हटाया। दोपहर तक डीएम ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन शाम तक मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामले में पिपरी थाने में आदिल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विस्फोट के बाद आसपास के कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। तेज धमाके और मकानों के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन घटनास्थल पर डटे रहे और राहत-बचाव कार्य के साथ आसपास की स्थिति का जायजा लेते रहे। हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और विस्फोट के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया