नदियों के किनारे बसे गांवों और गांवो के लोगों के आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन करे जरूरी इंतजाम…. अजय सोनी

 

सकिपा टीम ने कड़ा ब्लॉक के गंगा किनारे बसे कई गांवों का लिया स्थलीय जायजा, आकस्मिक जल संकट से बचाव की उठाई मांग

कौशाम्बी–

शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी की टीम ने जिले भर की नदियों में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न हालात और भारी जल प्रवाह से होने वाले संभावित जल संकट से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजामों एवं जल संकट से जनजागरूकता के लिए जनपद के कड़ा ब्लॉक के गंगा किनारे बसे कई गांवों अकबरपुर, असदपुर, जहगीराबाद, हब्बूनगर, शहजादपुर, तरसौरा आदि गांवो का भ्रमण कर नदियों में आए भारी जल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से वार्ता की। वार्ता के दौरान लोगों का कहना था कि प्रशासन द्वारा आकस्मिक जल संकट से बचाव के लिए किसी प्रकार का कोई इंतजाम या लोगों में जनजागरूकता के लिए कोई पहल नही की गई जिससे नदी किनारे बसे गांवों के लोग चिंतित हैं।

भ्रमण के दौरान गंगा किनारे बसे गांवों के पास गंगा नदी में भारी जलप्रवाह दिखाई दिया। नदी के भारी जलप्रवाह से किनारे पर बने घाट और स्थल पूरी तरह से जलमग्न दिखे। इस दौरान ग्राम असदपुर में गंगा घाट पर लोग गंगा नदी मे काफी अंदर तक पानी मे नहाते और जलक्रीड़ा करते नजर आए जबकि मौके पर न तो कोई जल पुलिस का जवान नजर आया और न ही पुलिस प्रशासन के जवान नजर आए। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति भारी जल प्रवाह में डूबने लगे तो प्रशासन की ओर से कोई बचाने वाला नहीं था।

इस अवसर पर अजय सोनी ने स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में करीब एक सप्ताह पहले लिखित ज्ञापन देकर नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों के जल संकट से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने और जन जागरूकता हेतु मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने प्रशासन से तत्काल जिले भर की नदियों के किनारे बसे गांवों एवं गांवों के लोगों के हित में आकस्मिक जल संकट से बचाव हेतु समुचित इंतजाम करने और अचानक से हुए जल संकट से बचाव के लिए स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करने की मांग की। इस अवसर पर अतुल त्रिपाठी, छोटू मौर्य, सुरेश चंद्र, संतोष मौर्य, श्याम लाल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More