कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: माता शीतला के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी , 1 की मौत और 15 घायल

 

कौशांबी: जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित मलाका नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई इस हादसे में एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी श्रद्धालु कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।


ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चायल तहसील के निजामपुर पुरैनी गांव के रहने वाले तमाम श्रद्धालु एक पिकअप में सवार होकर कड़ा धाम मां शीतला के दर्शन के लिए निकले थे।

जब उनकी गाड़ी कोखराज थाना क्षेत्र के मलाका नेशनल हाईवे के पास पहुंची, तभी ओवरटेक के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई पिकअप के पलटने के बाद वँहा पर चीख पुकार मच गई सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस
ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जंहा सभी का उपचार हो रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More