कौशाम्बी–
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने आज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर थाना कोखराज क्षेत्र के अंतर्गत मलाक भायल के पास हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं उनकी निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने घायलों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर उनका हाल जाना एवं उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से सड़क दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।





