कौशाम्बी–
थाना मंझनपुर के चक थांवा में लिपाई-पुताई हेतु मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का ढेर ढह जाने से 03 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई तथा 02 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
उक्त सूचना पर थाना मंझनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को त्वरित उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित पाल द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया गया तथा उनके समुचित उपचार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों को घायलों के बेहतर एवं त्वरित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।








