कौशांबी — भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा भारी
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू कन्नौजिया और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव पर केस दर्ज
भाजपा नेता अजय शुक्ल, प्रदीप और अंजनी पर भी एफआईआर दर्ज की गई
देवीगंज चौराहे पर बिना अनुमति प्रदर्शन कर पुतला दहन और सड़क जाम करने पर कार्रवाई
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और आगजनी की आशंका पर मुकदमा दर्ज किया गया
पुलिस ने मामले में 5 नामजद और कई अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया
शीतला धाम चौकी इंचार्ज रवि मौर्य की ओर से यह एफआईआर दर्ज कराई गई
25 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का फूका था पुतला
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान फूंका था पुतला।






