युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

 

कौशांबी — करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में
रविवार देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर
हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भारत
यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, भारत यादव पर आठ साल पहले
गांव के ही अशोक पांडेय की बेटी को भगाकर शादी
करने का आरोप था। लड़की के परिजनों पर ही हत्या
का आरोप लगा है। भारत यादव अपनी पत्नी के साथ
एक महीने पहले ही गांव लौटा था, वह पहले बाहर रह
रहा था।
मृतक
के पिता छोटे लाल यादव ने बताया कि रविवार
देर रात अशोक पांडेय अपने चार-पांच साथियों के
साथ उनके घर आया और उनके बेटे भारत यादव की
हत्या कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कौशांबी राजेश
कुमार, थाने की पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके
पर पहुंची। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस
बल मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा
रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की
कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More