कौशाम्बी—
विधानसभा सिराथू के ब्लॉक सभागार सिराथू में आयोजित विधानसभा सिराथू की साप्ताहिक संगोष्ठी को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर स्मरण करते हुए अपने विचारों को साझा किया।
जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने बाबा साहब को नमन करते हुए बताया कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उन्हें वास्तविकता में बदलने के लिए समर्पित रूप से काम कर रही है।एक समय ऐसा था जब नेहरू-गांधी परिवार के अलावा किसी को भी कोई मान्यता या सम्मान नहीं दिया जाता था,और आजादी के 60 साल बाद भी बाबा भीमराव अंबेडकर जी को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।भाजपा सरकार बनने के बाद ही बाबा भीमराव अंबेडकर जी को पहली बार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि हमारी सरकार ने पंचतीर्थों का विकास किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर ने दिल्ली स्थित अंबेडकर सेंटर के लिए स्थान की स्वीकृति दी थी,लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उसे भी बनने नहीं दिया। जब केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार आई,तो अंबेडकर सेंटर बनकर तैयार हुआ। लंदन में जहां बाबा साहब रहे थे,वहां उनकी एक स्मृति बनाई,दिल्ली में उनके निवास स्थान पर स्मृति स्थापित की,नागपुर की दीक्षा भूमि और मुंबई की चैत्य भूमि में भी स्मृतियां बनाने सहित बाबा साहब का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया गया।इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस और नेहरू परिवार सदैव भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के विरोधी रहे हैं। यह वहीं परिवारवादी दल है जिन्होंने जीते जी तो बाबा साहब का अपमान किया ही,मरणोपरांत भी उनके विचारों के साथ अन्याय किया।ऐसे तमाम बातों को विस्तार पूर्वक साझा किया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,कमलेश निषाद,जिला महामंत्री जगदीश सरोज,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,सभासद हीरालाल सरोज सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।






