डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में निकाली गई पदयात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी–नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रावधानों एवं महत्व के प्रति महिलाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति जागरूकता फैलाना है

यहअधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर इस ऐतिहासिक कानून के महत्व को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मुहम्मद ज़फर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम है। उन्होंने छात्राओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज में बदलाव की असली वाहक है।

पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने नारे लगाए और पर्चे वितरित कर अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बताया कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर देगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संविधान और महिला अधिकारों के प्रति सम्मान की शपथ ली। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर तमाम छात्राओ के साथ साथ स्टाफ भी मौजूद रहा संगीता कपड़िया, ज़किया सुल्ताना, महविश तलत आदि लोग मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे