नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत बाइक स्कूटी रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

नगर पालिका परिषद मंझनपुर परिसर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित बाइक स्कूटी रैली को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी ने हरी झंडी दिखा रवाना कर संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने महिलाओं की बाइक स्कूटी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी माताएं,बहनें और बेटियां सदियों से समाज की रीढ़ रही हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया है—चाहे वह शिक्षा हो,राजनीति हो,विज्ञान हो या खेल का मैदान। अब समय है कि उन्हें निर्णय लेने के हर मंच पर समान अवसर मिले।इस समय हमारे देश में राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री जैसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं उन्होंने देश की गरिमा और गौरव,दोनों को बढ़ाया है।2014 में हमारे देश में करोड़ों महिलाएं ऐसी थी,जिन्होंने कभी बैंक का दरवाजा भी नहीं देखा था महिलाएं बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी ही नहीं थी तो उन्हें बैंकिंग का लाभ कैसे मिलता हमने जनधन योजना शुरू की तो देश की 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी यह कदम समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया व महिलाएं पूरे मार्ग में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण संदेश दिया।इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं है,बल्कि यह हमारे समाज की सोच में बदलाव का प्रतीक है। यह अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार,सम्मान और नेतृत्व में उचित भागीदारी देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस मौके पर जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक ज्योति केसरवानी,कार्यक्रम संयोजक व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,जिला मंत्री फूलमती सरोज,सभासद प्रीति कौशल सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे