कौशाम्बी–
भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता व न्याय के प्रवर्तक भारतरत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई जिसमें अम्बेडकर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने उनके जीवन के संघर्ष के विषय में चर्चा की। विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक ललित कुमार ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के मध्य अम्बेडकर जी के कृतित्व पर विस्तृत जानकारी साझा की।
इस जन्म जयंती के अवसर पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज व डी डी कॉन्वेंट स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
Author: Up Head Line
Views: 668








