कौशाम्बी—
उप जिलाधिकारी,मंझनपुर आकाश सिंह ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत ग्राम सेसा एवं पट्टी अब्दुल रऊफ में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
ग्राम सेसा में आयोजित कैम्प मे गाटा संख्या 440 नापकर सीमांकन कर दिया गया तथा सभी सह खातेदार अपने-अपने पट्टे पर काबिज हैं। पट्टा पूर्व में दिया गया था,जो वर्तमान में संक्रमणीय भूमिधर अंकित है व मकान बनाकर एवं शेष भूमि पर कृषि कार्य कर रहे है। गाटा संख्या 440 का पैमाइश कर समस्या का निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम पट्टी अब्दुल रऊफ में कैम्प आयोजित कर शिकायतकर्ता मुन्ना लाल की उपस्थिति में उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ता इन शिकायतों के निस्तारण से संतुष्ट है।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।








