बच्चों के नामांकन व उपस्थिति के लिए शिक्षकों की टीम घर-घर जाकर दे रही दस्तक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति व नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन व विभाग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शनिवार को शिक्षकों ने जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों के नामांकन व उपस्थिति के लिए शिक्षकों की टीम घर-घर जाकर दस्तक दे रही है और अभिभावकों को जागरूक कर रही है।
विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार साहू के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम गांव भ्रमण पर निकली और घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क किया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा के महत्व को समझाया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षकों की टीम घर-घर पहुंचकर दस्तक दे रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
टीम ने उन परिवारों को विशेष रूप से चिन्हित किया, जिनके बच्चे अभी तक विद्यालय में नामांकित नहीं हैं। शिक्षकों ने बताया कि 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराया जाना आवश्यक है, जबकि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी व बाल वाटिका में कराया जा रहा है।
इस दौरान अभिभावकों को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं—निःशुल्क शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म और मध्याह्न भोजन—की भी जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि इन योजनाओं का पूरा लाभ तभी मिलेगा, जब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे। शिक्षक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इसके लिए शिक्षकों की टीम लगातार घर-घर जाकर दस्तक दे रही है और लोगों को प्रेरित कर रही है।
गांव भ्रमण टीम में सहायक अध्यापक राजेश शर्मा, राम प्रसाद, राठौर शशि देवी सहित चार शिक्षक शामिल रहे। ग्रामीणों ने भी शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आश्वासन दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे