कौशांबी
जिला मुख्यालय स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शिव नंदन साहू की पाँचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कौशांबी के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय पत्रकार शिव नंदन साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि शिव नंदन साहू एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे, जिन्होंने हमेशा समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अली मुक्तेदा, महामंत्री इंतेज़ार हुसैन रिज़वी, संस्थापक धारा यादव, संरक्षक प्रसिद्ध मिश्रा सहित सुनील साहू, राम किशन पटेल, शमशाद अली और सतेंद्र खरे समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।








