संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*प्रतिभा अलंकरण समारोह में अलंकृत हुए मेधावियों को शील्ड,मेडल व प्रशस्ति पत्र से गया नवाजा

कौशांबी— मथुरा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर, गौसपुर नवावां में वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य व विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर रविवार को किया मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर के पी श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती के संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव है। विद्यार्थी लगन और मेहनत के बदौलत ही अपनी असाधारण शैक्षिक क्षमता का परिचय देकर देश व प्रदेश में सरस्वती विद्या मंदिर का नाम रोशन कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि लाल किला की प्राचीर से काव्य पाठ करने वाले सुविख्यात कवि डॉ राहुल अवस्थी ने अपने काव्य पाठ से पूरे माहौल को ओजमय बना दिया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है और शिशु मंदिर के विद्यार्थी भारत मां की सेवा अपने शिक्षा व संस्कारों के माध्यम से निरंतर कर रहे हैं इसके लिए मैं विद्यालय परिवार व बच्चों को बधाई देता हूं विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उच्च स्तर की शिक्षा व अनुशासन प्रदान करना सराहनीय है उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समाज में भाषा और साहित्य व्यक्तित्व का दर्पण होते हैं मुझे खुशी है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ हमारी मातृभाषा और नैतिक मूल्यों का विशेष बल दिया जा रहा है।

विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारा विद्यालय परिवार संकल्पित है कि हम अंतिम पंक्ति के लोगों तक श्रेष्ठ शिक्षा पहुंचाएंगे। सहव्यवस्थापक डॉक्टर अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह समय है जब उनकी प्रतिभा को तरास कर हीरा बनाया जा सकता है और विद्यालय परिवार इस कार्य के लिए कृत संकल्पित है।इस दौरान
2025-26 की परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड,मेडल व प्रमाण पत्र के साथ नवाजा गया।एलकेजी में पारुल प्रजापति यूकेजी में मानवी चौधरी , कक्षा प्रथम में वैशाली,द्वितीय में मानसी प्रजापति,तृतीय में नितेश मौर्य,चतुर्थ में आयुषी विश्वकर्मा, पंचम में अनुष्का यादव,षष्ठ में अल्का विश्वकर्मा,सप्तम में अंशिका त्रिपाठी अष्टम में अन्नू रावत को सम्मानित किया गया।वैशाली शिशु मंदिर की टॉपर बनी है अन्नू रावत को विद्या मंदिर की टॉपर का खिताब मिला।प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बच्चों के मोबाइल एडिक्शन पर प्रस्तुत नाटिका को अभिभावकों ने बहुत सराहा।कार्यक्रम का संचालन दिव्या साहू व आयुष साहू ने किया। इस अवसर पर त्रियुगी नाथ मिश्र चंद्र कांत पाण्डेय महेंद्र त्रिपाठी जितेंद्र अरुण त्रिपाठी अमन त्रिपाठी अंकित ठाकुर,सूर्य प्रकाश भट्ट,शिव अभिलाष मिश्रा कोषाध्यक्ष संगम लाल सेन,विजय तिवारी,दिलीप सेन,हर्ष कुमार,रेखा मैंम,कोमल मैंम,कल्पना मैंम,वंदना अमन त्रिपाठी अतुल,जयप्रकाश त्रिपाठी राजेंद्र,गुरु नारायण चौधरी रविंदर चौधरी बनवारी लाल चौरसिया प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे