कौशाम्बी–
कोखराज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने जिस तेजी और सख्ती से कार्रवाई की, उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जिले में अब अपराधियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
पीड़िता की तहरीर मिलते ही कोखराज पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और बिना समय गंवाए आरोपी की तलाश में जुट गई। सटीक सूचना और मजबूत रणनीति के दम पर पुलिस ने आरोपी बृजेश कुमार पुत्र बनवारी, निवासी थाना चरवा, को दबोच लिया। गिरफ्तारी की इस तेज कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अब कौशांबी पुलिस हर अपराध का जवाब तुरंत और कड़े अंदाज में दे रही है।
इस पूरे ऑपरेशन के पीछे पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत की कड़ी निगरानी और सख्त नेतृत्व की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में जिले की पुलिस अब “एक्शन मोड” में है, जहां अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जा रहा।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत की कड़क चेतावनी: “कौशांबी में अब कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है। जो भी नाबालिगों के साथ दरिंदगी करने की सोचता है, वह यह समझ ले कि अब उसे अपने पैरों पर चलने का मौका नहीं मिलेगा। पुलिस उसे ढूंढकर निकालेगी, कानून सिखाएगी और सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। ऐसे अपराधियों के लिए सिर्फ एक ही मंजिल है—जेल।”
एसपी की इस सख्त चेतावनी ने जिले के अपराधियों की नींद उड़ा दी है। लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि अब कौशांबी में अपराध करना आसान नहीं, बल्कि नामुमकिन होता जा रहा है
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ जिस तरह से शिकंजा कसा जा रहा है, उसने पूरे जिले में कानून का इकबाल बुलंद कर दिया है। जनता अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है, जबकि अपराधी छिपने के लिए जगह तलाशते नजर आ रहे हैं। कौशांबी पुलिस का सीधा संदेश—“अपराध की सोच भी मत रखना, क्योंकि अब यहां कानून नहीं, न्याय का ‘प्रहार’ होता है।”








