भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़,सशक्त,समृद्ध,समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है – धर्मराज मौर्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर जिला कार्यालय एवं मण्डल के कार्यालयों पर पार्टी ध्वज फहराना है एवं मिष्ठान वितरण कर पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन करना है। यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को है देश के कोने कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है हमारा समर्पण है मां भारती को,हमारा समर्पण है देश को कोटि- कोटि जनों को,हमारा समर्पण है देश के संविधान को आज भाजपा विकास का पर्याय है,विश्वास का पर्याय है,नए विचार का पर्याय है और देश के विजय का पर्याय है भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है सर्वस्पर्शी है,सर्वजन का हित करने वाली है भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण है।भाजपा मतलब मिशन,भाजपा मतलब समाज सेवा,भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण,भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। इसके लिए संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है,जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताते हुए 06 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस पर संबंधित बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर जिला प्रवासी प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद,भास्कर सिंह,कॉपरेटिव अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल सहित सम्मानित जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारीगण,मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे