भगवान शिव और कागभुसुंडि द्वारा प्रभु राम के बाल स्वरूप के दर्शन की कथा सुन,सभी श्रोतागण भक्तिभाव में डूबे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास ने सुनाई प्रभु राम की बाल लील की कथा

चित्रकूट,

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों से जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा के तत्वाधान में विद्याधाम विद्यालय प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय श्री रामकथा में वृंदावन से पधारे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महराज द्वारा राम कथा का रामभक्तो को रसपान कराया जा रहा है। कथा के सातवें दिन सर्वप्रथम श्री सदगुरू सेवा संस्थान की ट्रस्टी एवं संस्थान के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल और उनकी धर्म पत्नी रूपल बहन ने रामकथा की पोथी और महराज जी का पूजन अर्चन किया।तत्पश्चात महराज जी ने अपनी मधुर, अमृतमय वाणी से देश के कोने कोने से आए कथा श्रोताओं को भगवान भोलेनाथ और कागभुसुंडि महराज के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बाल स्वरूप के दर्शन करने की कथा का प्रसंग का रसपान कराते हुए बताया कि प्रभु श्री हरि नारायण जब अयोध्या नरेश राजा दशरथ के यहां रामरूप में जन्म लेते है तो भगवान शिव के हृदय में प्रभु राम के बाल स्वरूप के दर्शन की ओ इच्छा जागृत होती है । भगवान भोलेनाथ राम के स्वरूप, लीला और महिमा को भली-भांति जानते थे, फिर भी उनके मन में एक दिन प्रभु के बाल रूप के दर्शन करने की तीव्र इच्छा जाग उठी। यह इच्छा इतनी प्रबल थी कि वे स्वयं को रोक न सके।
और जब में भगवान अयोध्या में राम बाल रूप में अवतरित होकर अपनी बाल लीलाएँ कर रहे थे, तब उनकी मनमोहक छवि को देखने के लिए देवताओं और ऋषियों का मन भी व्याकुल हो उठता था। भगवान भोलेनाथ ने सोचा कि वे सीधे अपने दिव्य स्वरूप में जाएंगे तो लोग उन्हें पहचान लेंगे और बाल राम की सहज लीला में व्यवधान हो सकता है। इसलिए उन्होंने अपना भेष बदलकर जाने का निश्चय किया।
भगवान महादेव ने एक साधारण तपस्वी का रूप धारण किया और अपने साथ कागभुशुंडी को भी लिया। दोनों साधु के वेश में अयोध्या पहुँचे। वहाँ का वातावरण अत्यंत पवित्र और आनंदमय था। जब वे महल के निकट पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि बालक राम अपने साथियों के साथ खेल रहे हैं। उनका बाल स्वरूप इतना मनमोहक था कि स्वयं महादेव भी कुछ क्षणों के लिए भावविभोर हो गए।

बालक राम की चंचल आँखें, मधुर मुस्कान और उनकी निष्कपट लीला देखकर भगवान शिव का हृदय प्रेम से भर गया। वे उन्हें निहारते ही रह गए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ब्रह्मांड की सारी सुंदरता उस बाल रूप में समाहित हो गई हो। भगवान शिव ने मन ही मन प्रभु को प्रणाम किया और उनकी इस अद्भुत लीला का आनंद लिया।
कहते हैं कि बालक राम ने भी अपने भक्त शिव को पहचान लिया, परंतु उन्होंने अपनी लीला को बनाए रखा और ऐसे व्यवहार किया मानो वे उन्हें नहीं जानते। यह प्रभु की माया और प्रेम का अद्भुत संगम था।
दर्शन के पश्चात भगवान शिव अत्यंत संतुष्ट और आनंदित होकर कैलाश को लौटे। कथा का यह प्रसंग सुन सभी श्रोतागण भक्तिभाव में डूब गए। इस मौके पर चित्रकूट के सभी ट्रस्टीगण, संत महंत, आमजनमानस,तमाम प्रांतों से पधारे गुरु भाई बहन एवं सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे