कौशाम्बी–
बृहस्पतिवार को डॉ ए.एच.रिज़वी डिग्री कॉलेज करारी कौशांबी के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।प्राथमिक विद्यालय आगियौना से स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रमाधिकारी डॉ.कैप्टन अबूतलहा अंसारी के नेतृत्व में रवाना किया गया।स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने *”कदम से कदम मिलाएंगे*,*भारत को स्वच्छ बनाएंगे”* के नारे के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया एवं शौचालय का प्रयोग घर में ही करने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छ भारत में अपना छोटा योगदान देने को कहा।इस जागरूकता अभियान में आर्यन, आलियान, श्यामिका,विनीता, ज़ौकिया इत्यादि छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आज विशेष शिविर के दिन के दूसरे चरण में स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया साथ ही प्लास्टिक हटाओ,देश बचाओ का नारा देकर ग्रामवासियों को प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा, सुनील अग्रहरि, गुलनाज नकवी,तौकीर अहमद स्टाफ के साथ हिमांशु,मयंक,सिमरन,सामिया परवीन, फ़ाजला बुशरा,बुशरा शेख, नसरा शेख आदि मौके पर मौजूद रहे।








