मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद कौशाम्बी में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

जनपद कौशाम्बी में को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान बालिकाओं/महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों, साक्षरता, नए आपराधिक कानूनों एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया।
अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई— 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन।
साथ ही महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम, मिशन शक्ति केंद्र एवं थाना सीयूजी नंबरों की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया गया।

*जनपद के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्यक्रम निम्नवत हैं—*

थाना सैनी – उच्च प्राथमिक विद्यालय उचरावां में महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह व टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, नए आपराधिक कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक करते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष बल दिया गया।

थाना चरवा – ग्राम काजू में महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों एवं शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना संदीपन घाट – ग्राम पन्नोई में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

थाना पश्चिम शरीरा – झारखंडी मंदिर परिसर में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालक/बालिकाओं व महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, विधिक सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

थाना करारी – कस्बा करारी (नेता नगर) में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना कड़ाधाम – कुबरी घाट व शीतला माता मंदिर परिसर में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।

थाना कोखराज – प्राथमिक विद्यालय सकड़ा में महिलाओं/बालिकाओं को नए कानूनों, साइबर अपराध एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

थाना पिपरी – मनौरी दुर्गा पंडाल में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना मंझनपुर – वृद्धाश्रम ओसा में महिलाओं को साइबर हेल्प डेस्क, महिला सुरक्षा केंद्र, बाल विवाह रोकथाम, नए कानूनों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।

➡️ अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया—
👉 मिशन शक्ति
👉 नारी शक्ति
👉 नारी सम्मान
👉 नारी सुरक्षा
👉 नारी स्वावलंबन

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे