जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

जिलाधिकारी डॉ अमित पाल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का सटीक आकलन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर सभी तैयारियां/कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उप निदेशक,जनगणना अजय कुमार ने बताया कि जनगणना 03 चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण दिनांक 22 मई,2026 से 20 जून,2026 तक मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना की जाएगी। द्वितीय चरण दिनांक 9 फरवरी,2027 से 28 फरवरी,2027 तक जनगणना की जाएगी। उन्होंने जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण, कार्मिकों की नियुक्ति, क्षेत्र निर्धारण, डेटा संकलन, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों सहित सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाना आवश्यक है, जिससे लोग सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, जिला सूचना व विज्ञान अधिकारी रविन्द्र जायसवाल, सभी उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, सभी अधिशासी अधिकारीगण एवं सभी खण्ड शिक्षाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे