गेहूं क्रय खोले जाने को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ सकिपा अध्यक्ष ने लिया जुवरा समिति का स्थलीय जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुवरा समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने से सीमावर्ती गांवों के किसानो को होगा फायदा…. अजय सोनी

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी द्वारा लगातार कई माह से सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों किसानों के हित में जुवरा समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग का असर अब देखने को मिलने लगा है। इस मांग को पूर्ति हेतु मंगलवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे और सकिपा नेता अजय सोनी मानपुर गौरा (जुवरा) साधन सहकारी समिति पहुंचे और समिति का स्थलीय जायजा लिया। इस अवसर पर सुधांशु शेखर चौबे ने जुवरा समिति मे गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने हेतु सहायक निबंधक सहकारिता मोहसिन जमील से आवश्यक विभागीय कार्यवाही को लेकर फोन पर वार्ता की। साथ ही मौके पर मौजूद रहे समिति के सचिव शैलेंद्र कुमार यादव से गेहुं क्रय केंद्र खोले जाने की स्थिति में समिति के भवन एवं परिसर को साफ सुथरा और चुस्त दुरुस्त करने को कहा।

इस अवसर पर किसानो से वार्ता करते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों किसानों के हित में जुवरा समिति में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर मेरे द्वारा जिला प्रशासन कौशांबी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से लगातार सक्रिय प्रयास जारी हैं। आगे कहा कि जुवरा समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने हेतु जिला पंचायत की सदन में और विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में इस मुद्दे को मै कई बार उठा चुका हूं। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने किसानो को जुवरा साधन सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने का समुचित आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुन्ना सिंह पटेल, जवाहर लाल यादव, धर्मेंद्र सिंह, विनय सिंह, नंद किशोर मौर्य, देशराज मिश्र आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे