प्रयागराज
फाफामऊ के चंदापुर में कोल्ड स्टोरेज हादसे से जुड़ी खबर,
जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव पर गिरि राज,
यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित करने का दिया आदेश,
जिला उद्यान अधिकारी ही कोल्ड स्टोरेज का रिन्यूअल करते हैं,
सपा नेता अंसार अहमद के आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को हुआ था हादसा,
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी,जबकि 14 लोग घायल हैं,
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है,
योगी सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया,
सख्त कदम उठाते हुए जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलंबित करने का आदेश दिया,
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी,
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अस्पताल में घायलों से भी मिलने जाएंगे।








