*कौशाम्बी—सिराथू तहसील में आयोजित तहसील दिवस में दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत के तालाबों की नीलामी को लेकर बड़ा मामला सामने आया। वार्ड नंबर-1 तिलक नगर म्योहरा के सभासद राम आसरे दिवाकर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए नीलामी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा 6 तालाबों की रिपोर्ट नगर पंचायत को भेजी गई थी, जिसके आधार पर मत्स्य पालन हेतु पट्टा देने के लिए नीलामी का प्रकाशन कराया गया और 28 जनवरी, 2 फरवरी तथा 5 फरवरी की तिथियां निर्धारित की गईं। इन तिथियों पर करीब 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया और नगर पंचायत द्वारा लगभग 3 से 4 लाख रुपये की रसीद भी काटी गई।आरोप है कि पूरी प्रक्रिया होने के बावजूद बिना किसी स्पष्ट कारण के नीलामी को निरस्त कर दिया गया और एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुनः नीलामी नहीं कराई गई। सभासद ने नगर पंचायत पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ लोग बिना वैध पट्टे के तालाबों में मत्स्य पालन और सिंघाड़ा उत्पादन कर रहे हैं,








