पतौना मोड़ पर विधि विधान से पूजन और फीता काटकर समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले भर में प्रति पांच किलोमीटर पर खोले जाएंगे सकिपा क्षेत्रीय कार्यालय…. अजय सोनी

कौशाम्बी–

रविवार को सिराथू ब्लॉक के पतौना मोड़ बाजार में समर्थ किसान पार्टी के नए क्षेत्रीय कार्यालय का विधि विधान से पूजन कर, फीता काटकर और लड्डू खिलाकर शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पार्टी प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के आगमन पर लोगों ने मल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पार्टी प्रमुख अजय सोनी ने सर्वप्रथम गंगाजल, धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, अक्षत और भोग लगाकर कार्यालय का पूजन किया। तत्पश्चात फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय सोनी जिंदाबाद जिंदाबाद और समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर बोलते हुए अजय सोनी ने कहा कि पूरे जिले मे स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यालय उद्घाटन का क्रम लगातार चलेगा और आने वाले दिनों में पूरे जनपद में प्रति पांच किलोमीटर पर पार्टी कार्यालय स्थापित किए जायेंगे। आगे कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यालय उद्घाटन से स्थानीय लोगो की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर कराया जायेगा। इस अवसर पर शुभम कुमार को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर रमेश सोनी, अरविंद जयसवाल, ठाकुर सुरेश सिंह, डॉक्टर मनोज लोधी, राजेश यादव, पवन साहू, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे