एन डी कांवेंट स्कूल भरवारी के छात्र ने जेईई में लहराया सफलता का परचम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

भरवारी क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण एन डी कांवेंट के कक्षा 12 के मेधावी छात्र राम जी जायसवाल ने आईआईटी जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 99.5 परसेंटाइल हासिल किया

राम जी जायसवाल की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार राम जी शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। उनकी लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है कि उन्होंने देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक जेईई में सफलता हासिल की है।
संस्थान के चेयरमैन निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता  ने बधाई देते हुए कहा ऐसे होनहार बालक ही हमारे देश के भविष्य हैं
इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर सीमा पंवार ने कहा कि “राम जी जायसवाल की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा क्षेत्र के लोगों ने राम जी जायसवाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे